हंगामा 

बिहार में युवक की मौत पर बवाल, सड़क जाम कर उत्पाद विभाग के खिलाफ प्रदर्शन 

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड में उत्पाद विभाग की छापेमारी के बाद एक युवक की मौत को लेकर शनिवार को भारी आक्रोश देखने को मिला।

By : Rani Thakur
बिहार में युवक की मौत पर बवाल, सड़क जाम कर उत्पाद विभाग के खिलाफ प्रदर्शन 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड में उत्पाद विभाग की छापेमारी के बाद एक युवक की मौत को लेकर शनिवार को भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने राजगीर–नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया तथा उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

हालांकि उत्पाद विभाग और पुलिस ने पिटाई के आरोपों से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक के साथ मारपीट नहीं की गई और मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर परिजन और स्थानीय लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।
 
संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।