समीक्षा बैठक

बिहार में युवाओं के लिए विशेष पहल, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। 

By : Rani Thakur
बिहार में युवाओं के लिए विशेष पहल, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग और युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन में शिक्षा विभाग के सभी निदेशालयों के निदेशकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि इस योजना के तहत 18 से 28 वर्ष के युवाओं को सरकारी, गैर-सरकारी और निजी संस्थानों में इंटर्नशिप का अवसर उपलब्ध कराया जाता है। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में नियमित स्टाइपेंड भी दिया जाता है। बिहार में इंटर्नशिप करने पर 6000 से 8000 रुपए तथा बिहार के बाहर इंटर्नशिप करने पर 9000 से 11000 तक की राशि दी जाती है।

बैठक में योजना के उद्देश्य, प्रमुख विशेषताओं और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने स्तर पर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें ताकि राज्य के अधिक से अधिक युवा इस योजना से जुड़कर कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।