नवादा के भगवानपुर में युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

By : News11 Bharat
नवादा के भगवानपुर में युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा जिले में एक इकलौते बेटे की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है. यह घटना शुक्रवार को पकरीबरामा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतक की पहचान बिरजू यादव के लगभग 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है. मृतक के चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि सुभाष शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. खोजबीन के दौरान उसका शव मिला, जिसके गले में गमछा कसकर बंधा हुआ था. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घर के इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. मृतक की पत्नी और दो बच्चों के साथ-साथ माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है. सुभाष डीजे बजाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस ने मामले की हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है. घटना की पहली जानकारी आपातकालीन सेवा 112 को दी गई थी. थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही जांच तेज कर दी गई और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.

यह भी पढ़े: CM नीतीश कुमार का सोशल मीडिया X पर ऐलान, डेयरी सेक्टर से बढ़ेगी ग्रामीण आय और महिला रोजगार

संबंधित सामग्री

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.