भागलपुर में युवक की अमानवीय हत्या, शव तीन टुकड़ों में किए 

By : News11 Bharat
भागलपुर में युवक की अमानवीय हत्या, शव तीन टुकड़ों में किए 

शंभू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय हत्या का मामला सामने आया है. बीते तीन दिनों से लापता युवक अभिषेक कुमार की हत्या कर उसका शव तीन टुकड़ों में काट दिया गया. पुलिस ने शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे राघोपुर पंचायत अंतर्गत शाहपुर पुलिया के पास से प्लास्टिक बोरे में बंद शव बरामद किया है, जबकि मृतक का सिर और दोनों पैर अब तक नहीं मिल सके है. मृतक अभिषेक कुमार, मसकन बरारीपुर निवासी संतोष दास का भांजा था. वह 23 दिसंबर से लापता था. परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर 24 दिसंबर को नाथनगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था. पुलिस ने दो आरोपित युवकों की निशानदेही पर शव बरामद किया. शव प्लास्टिक के बोरे में रखा गया था, जिसमें मिट्टी और बालू भरा हुआ था. बोरा खोलने पर पुलिस भी सन्न रह गई. युवक के शरीर को तीन हिस्सों में काटा गया था, दोनों हाथ मोटी नायलॉन रस्सी से बंधे थे और जैकेट का चैन लगाकर शरीर को कसकर बंद किया गया था.

पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि मृतक का सिर और पैर गंगा नदी में फेंक दिया गया है. पुलिस उनकी बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले युवक की जांघ में गोली मारी गई, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मशीन (हेक्सा ब्लेड) से शव के टुकड़े किए गए. शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने एहतियातन शव को देर शाम थाना लाकर सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेजने की व्यवस्था की. घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी, डीएसपी टू एवं नाथनगर इंस्पेक्टर स्वयं मामले की निगरानी कर रहे है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है.

मामले को लेकर सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद हुआ है, जो तीन हिस्सों में कटा हुआ था. इस मामले में राधे ऋतिक और आयुष तीनों निवासी मिर्जापुर, को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर शव मिला है. सिर और पैर की तलाश जारी है.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर: लाखों के आभूषण और नगद की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
 

संबंधित सामग्री

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.