समस्तीपुर में आपसी विवाद में महिला को मारी गोली, कहासुनी के बाद फायरिंग

समस्तीपुर में आपसी विवाद में महिला को मारी गोली, कहासुनी के बाद फायरिंग

रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया।

समस्तीपुर में आपसी विवाद में महिला को मारी गोली कहासुनी के बाद फायरिंग

घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क  
अफरोज आलम / समस्तीपुर:
रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। घायल महिला को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कहासुनी के बाद चली गोली

घायल महिला की पहचान भिरहा गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी मनोज राय की पत्नी कृष्णा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के बाएं हाथ की बांह में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर देर रात कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना हुई। 

पुराने विवाद को लेकर हुई गोलीबारी

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है और पूर्व के मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि पुराने विवाद को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया। 

आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं सदर अस्पताल में घायल महिला का इलाज जारी है। रोसड़ा पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

संबंधित सामग्री

प्रोबेशन पीरियड वाले शिक्षकों का भी होगा ट्रांसफर, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर फैसला 

बिहार

प्रोबेशन पीरियड वाले शिक्षकों का भी होगा ट्रांसफर, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर फैसला 

अब राज्य के विभिन्न विद्यालयों में परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन पीरियड) में कार्यरत शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक भी स्थानांतरण के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

बिहार छात्र आंदोलन: राहुल ने पीड़ितों से की बात, नेता पहुंचे जेल-अस्पताल

बिहार

बिहार छात्र आंदोलन: राहुल ने पीड़ितों से की बात, नेता पहुंचे जेल-अस्पताल

जेल में बंद छात्रों से मुलाकात के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि बिहार अराजक दौर में पहुंच गया है। 

बिहार के इस शहर में 1 सितंबर तक बदले रूट से चलेंगे वाहन, जानें इसकी डिटेल 

बिहार

बिहार के इस शहर में 1 सितंबर तक बदले रूट से चलेंगे वाहन, जानें इसकी डिटेल 

सिवान के बड़हरिया बाजार में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने एक महीने के लिए नया रूट प्लान लागू करने का निर्णय लिया है।

पीके के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, पोस्ट कर लिखा- क्यों पड़े हो चक्कर में...

बिहार

पीके के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, पोस्ट कर लिखा- क्यों पड़े हो चक्कर में...

फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थन में आ गए है। 

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ा फैसला, जानें डिटेल

बिहार

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ा फैसला, जानें डिटेल

बिहार सरकार ने शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 पर बड़ा यू-टर्न लिया है।