खूनी साजिश

प्रेमी के प्यार में पति की हत्या! पत्नी ने रची साजिश और नदी में फेंका शव

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र से सामने आया पति की हत्या का मामला प्रेम संबंध, साजिश और अपहरण की कड़ियों से जुड़ता नजर आ रहा है।

By : Rani Thakur
प्रेमी के प्यार में पति की हत्या! पत्नी ने रची साजिश और नदी में फेंका शव

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
शंभू भगत / भागलपुर:
भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र से सामने आया पति की हत्या का मामला प्रेम संबंध, साजिश और अपहरण की कड़ियों से जुड़ता नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार, उमेश शर्मा की हत्या उसकी पत्नी अनिता देवी ने अपने प्रेमी पंकज शर्मा और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कराई। हत्या से पहले उमेश का अपहरण किया गया और बाद में स्कॉर्पियो से उसे मुरली बहियार होते हुए कोसी नदी किनारे ले जाया गया।

आरोप है कि वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को नदी में फेंक दिया गया। मामले का खुलासा पुलिस की तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हुआ है। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनिता देवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कथित मुख्य साजिशकर्ता और अनिता के प्रेमी पंकज शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

6 अगस्त को मिली थी गुमशुदगी की सूचना

पुलिस के मुताबिक, उमेश शर्मा के लापता होने की सूचना 6 अगस्त को पुलिस को मिली थी। मामला सामने आते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन शुरुआती जांच में ही मामला सामान्य गुमशुदगी से अलग नजर आने लगा। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की शक की सुई मृतक की पत्नी तक पहुंची। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कथित साजिश की परतें खोलनी शुरू कीं।

पांच साल से प्रेम संबंध, पति कर रहा था विरोध

पुलिस के अनुसार, उमेश शर्मा की पत्नी अनिता देवी का पंकज शर्मा के साथ करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया गया है कि उमेश अपनी पत्नी के इस कथित रिश्ते का विरोध करता था। पुलिस का कहना है कि इसी विरोध को लेकर उमेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए पंकज शर्मा हैदराबाद से बिहार पहुंचा था। हैदराबाद से फ्लाइट, फिर स्कॉर्पियो से नवगछिया। 

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा के अनुसार, 5 अगस्त को पंकज शर्मा हैदराबाद से फ्लाइट के जरिए पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचा और वहां से वह मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद इरफान के साथ स्कॉर्पियो से नवगछिया पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उमेश शर्मा को काम के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाया गया और उसे कुर्सेला की ओर ले जाया गया। आरोप है कि रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, शव को बरारी के पास कारी कोसी नदी में फेंक दिया गया।  

मनिहारी के मलकाइन घाट से बरामद हुआ शव 

पुलिस की जांच के दौरान शव की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद उमेश शर्मा का शव कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित कोसी नदी के मलकाइन घाट से बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच को और तेज कर दिया। घटनाक्रम से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। 

पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी

मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अनिता देवी, मो. सोहेल पिता मो. मुस्ताक और मो. इरफान पिता मो. अजीज को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पंकज शर्मा अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और पूरी योजना को किस तरह अंजाम दिया गया। 

भरोसे के रिश्ते पर हत्या की साजिश का आरोप

उमेश शर्मा की हत्या का यह मामला पति-पत्नी के रिश्ते के बीच पैदा हुए विवाद के भयावह परिणाम के रूप में सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, जिस रिश्ते का विरोध उमेश कर रहा था, उसी कथित प्रेम संबंध के चलते उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। फिलहाल पत्नी समेत तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं, जबकि कथित मुख्य आरोपी प्रेमी पंकज शर्मा की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस की आगे की जांच में हत्या की साजिश, भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े कई और तथ्य सामने आने की संभावना है।


 

संबंधित सामग्री

Bihar News: पटना में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद

Bihar News: पटना में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से हवाला कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की बात सामने आई है। 

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।