न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: आज की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश के विधान परिषद से इस्तीफा के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के खेमे में हलचल साफ देखने को मिल रही है. बीजेपी बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद में जुट गई है.
वहीं खबर यह भी निकल के सामने आ रही है कि बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं का पटना से दिल्ली तक मैराथन बैठक चल रहा है. बैठक में कई सारे सवाल उठ रहे हैं. वहीं कई सारी गंभीर मुद्दों पर चर्चा भी की जा रही है. जैसे बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इस सवाल के जवाब में कई सारे नाम सामने आ रहे हैं. अब देखना है किसके नाम के ऊपर सीएम के नाम का मुहर लगता है. वहीं कयास यह भी लगाया जा रहा है कि 10 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य की शपथ ले सकते है.
यह भी पढ़ें: संस्कृत रंगों में फिर रंगेगी वैशाली, सीएम नीतीश कुमार करेंगे महोत्सव का उद्घाटन