न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: महागठबंधन से उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने NDA पर तीखा हमला बोला है. सहनी ने कहा कि जो NDA वाले पहले चरण में 100 सीटें जीतने का दावा कर रहे है, हकीकत ये है कि अंदरखाने में वो खुद मान रहे है कि उनकी जीत सिर्फ 30-35 सीटों पर ही संभव है. बाहर आकर बड़ी-बड़ी बातें करने दीजिए, असलियत जनता जानती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सहनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को गोली और घटने जैसी बातें नहीं करनी चाहिए. ऐसे शब्दों का देश के युवाओं और बच्चों पर गलत असर पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस बार NDA हार रही है और बिहार बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है.