सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 333 ग्राम स्मैक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 333 ग्राम स्मैक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पस्तपार थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 333 ग्राम स्मैक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
इन्द्रदेव / सहरसा:
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पस्तपार थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 333 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद बोलेरो कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पस्तपार थाना गेट के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 333 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। मौके से कार में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के दूधीमोहनपुर निवासी सुनीत कुमार सिंह और मानसी थाना क्षेत्र के नौहा निवासी अंगद कुमार के रूप में हुई है।

बरामद मादक पदार्थ का वजन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की मौजूदगी में कराया गया तथा विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्ती सूची तैयार की गई। इस मामले में पस्तपार थाना कांड संख्या 89/2026 दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर स्मैक की आपूर्ति श्रृंखला और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान में जुटी है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।


 

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।