कारण बताओ नोटिस

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा जारी नोटिस में योगेंद्र साव से तीन दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने तथा स्वयं उपस्थित होकर यह बताने को कहा गया है कि पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए. 

प्रदेश कांग्रेस क़े मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि नोटिस में कहा गया है कि पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था. बाद में पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को ध्यान में रखते हुए निष्कासन का निर्णय निरस्त किया था. लेकिन हाल में मीडिया के माध्यम से उनके द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है. नोटिस के अनुसार उनका आचरण पार्टी सिद्धांतों के विपरीत होने के साथ-साथ पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना भी माना गया है.

अनुशासन समिति ने स्पष्ट किया है कि बार-बार इस प्रकार का अनुशासनहीन आचरण यह संकेत देता है कि पार्टी अनुशासन के विरुद्ध गतिविधियां दोहराई जा रही हैं और इससे संगठन की छवि को लगातार नुकसान पहुंच रहा है. इसलिए श्री साव से जवाब मांगा गया है कि उनके विरुद्ध पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाये.
 
कांग्रेस पार्टी में विचारों की स्वतंत्रता के साथ संगठनात्मक अनुशासन भी समान रूप से महत्वपूर्ण है. पार्टी के मंच के बाहर ऐसे सार्वजनिक वक्तव्य, जो पार्टी की घोषित नीति, सिद्धांत और नेतृत्व के निर्देशों के विपरीत हों, संगठन के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकते.

यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दो हथियारों के साथ तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

संबंधित सामग्री

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान