खेलकूद

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

मधु सूदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला जिले के आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर-18 के आजाद मैदान में आदिवासी कल्याण समिति कुलुप्तंगा की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के माहौल में हुआ. प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी से पूरा मैदान गुलजार नजर आया.

कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. आयोजन समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.

अपने संबोधन में पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है और यहां के युवाओं में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के मंच से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे. साथ ही उन्होंने आजाद मैदान के विकास और यहां बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करने का आश्वासन दिया.

टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया है. प्रतियोगिता के विजेता को 70 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 50 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 25-25 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और बेस्ट गोलकीपर को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे.

इस अवसर पर वार्ड पार्षद वेदना गोप, संगीता सामड, बैजंती बारी, पूर्व पार्षद नायकी हेम्ब्रम, प्रदीप मुखी और सिमरन मेहरा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू सरदार, उपाध्यक्ष बोंज गोप, सचिव आलोक कैवर्त, सह-सचिव महादेव महतो, मुख्य संरक्षक लाल बाबू सरदार, संरक्षक उमेश महतो, सलाहकार बिरजुपति, कोषाध्यक्ष दिनेश महतो तथा समिति के अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

संबंधित सामग्री

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

“केरल से भी बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में तैयार करेंगे, राज्य में आयुष की असीम संभावनाएं”

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था