न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव आयोग की बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक 10 सितंबर को दिल्ली में होगी. जानकारी के मुताबिक, उस दिन चुनाव आयोग ने दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया हैं. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे. इसमें बिहार में मतदाता सूचि के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की गई कार्यवाई के संबंध में भी चर्चा होगी.
बिहार विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की जाएगी
यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी खास होगी. इस साल सिर्फ बिहार में ही चुनाव होना हैं. यहां मतदाता सूचि के अंतिम प्रकाशन की तैयारी चल रही हैं. जबकि, अगले वर्ष भी पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में चुनाव होना हैं. इस बैठक में चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की जाएगी. ज्ञात हो कि राज्य में मतदाता सूचि और मतदान केंद्रों का पुनरीक्षण किया जा चूका हैं. जिसके बाद, राज्य में मतदान के लिए राज्य में सुरक्षा बलों की तैनाती, मतदान के चरणों के साथ विभिन्न एजेंडो पर चर्चा की संभावना जताई जा रही हैं.
दो एयर एम्बुलेंस की तैनाती
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो एयर एम्बुलेंस की तैनाती होगी. चुनाव के दौरान सभी 243 सीटों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जायेंगे. इसके तहत राज्य के सभी 90,712 बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही, उन बूथों पर होने वाली अप्रिय घटना से निपटने की भी तैयारी की जाएगी. चुनावी हिंसा, नक्सली हिंसा या किसी अप्रिय वारदात को अंजाम दिए जाने पर एयर एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा.
एयर एम्बुलेंस से संकट की चुनौतियों से निपटा जा सकेगा
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चुनाव में एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी. बिहार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने जानकारी दी कि पिछली लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह इस वर्ष भी दो एयर एम्बुलेंस की तैनाती की जाएगी. जिससे किसी भी संकट की चुनौतियों से निपटा जा सकेगा. एयर एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों या बीमार मतदान व सुरक्षा कर्मियों को ग्रामीण इलाकों से बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा. एक एयर एम्बुलेंस पटना में और दूसरा एम्बुलेंस चुनाव वाले किसी एक जिले में तैनात किया जाएगा.
यह भी पढ़े: पलामू: गरीबी और लाचारी की इंतहा! मां ने नवजात को 50 हजार में बेचा