समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण: आज समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 827 करोड़...

समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण: आज समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 827 करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगात

समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण आज समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 827 करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगात

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुप्रतीक्षित समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण आज समस्तीपुर पहुंच रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के सरायरंजन और जितवारपुर में आयोजित कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शहर से सटे हाउसिंग बोर्ड मैदान में किया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है.

827 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
सरायरंजन में मुख्यमंत्री जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. कुल मिलाकर 827 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं की सौगात समस्तीपुर को मिलने जा रही है. इन योजनाओं में सड़क, भवन, पंचायत, पर्यटन और आधारभूत संरचना से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए सरायरंजन स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास नरघोघी में उतरेंगे. यहां से वे सीधे कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित इम्यूनिटी भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वे इंजीनियरिंग छात्रों के लिए तैयार वर्कशॉप, क्लासरूम और छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण करेंगे. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री इस दौरान छात्रों से सीधा संवाद भी करेंगे और उनके नवाचारों को देखेंगे.

145 से ज्यादा योजनाओं पर लगेगी मुहर
समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री कुल 71 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत 470.24 करोड़ रुपये है. वहीं, 74 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिन पर 273.22 करोड़ रुपये खर्च हुए है. इसके अलावा विभिन्न विभागों की 43 योजनाओं का कार्यारंभ भी किया जाएगा, जिसकी लागत 83.89 करोड़ रुपये है. इनमें सबसे अधिक 40 योजनाएं भवन निर्माण सह ग्रामीण पंचायती राज विभाग की हैं, जिन पर करीब 103 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

जितवारपुर और पर्यटन स्थल का भी निरीक्षण
सरायरंजन के बाद मुख्यमंत्री जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचेंगे. यहां से वे बूढ़ी गंडक नदी पर राजघाट में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री मुक्तापुर मोईन में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पर्यटन स्थल के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे. इस परियोजना की शुरुआत उन्होंने पिछले साल प्रगति यात्रा के दौरान की थी.मुख्यमंत्री समस्तीपुर दौरे के दौरान पिछले वर्ष प्रगति यात्रा में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया था, उनकी प्रगति की भी समीक्षा करेंगे. हाउसिंग बोर्ड मैदान में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी, जिसमें जिले की विकास योजनाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़े: Bihar Weather: बिहार में ठंड ने बढ़ाई परेशानियां, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
 

संबंधित सामग्री

अड़की जिप सदस्य का पद आदिवासियों के लिए आरक्षित हो -कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास

झारखंड

अड़की जिप सदस्य का पद आदिवासियों के लिए आरक्षित हो -कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत