सख्ती 

बिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। 

By : Rani Thakur
बिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विकाश कुमार/पंडारक:
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली थी कि बमपुर गांव के पास संजय यादव अपने तीन-चार साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से हथियारों के साथ जुटा है।

सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से संजय यादव, सिंटू कुमार उर्फ रवि कुमार और अजय कुमार उर्फ चिकन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन देशी कट्टे, एक 7.65 एमएम पिस्टल, 7.65 एमएम की पांच जिंदा गोलियां और 8 एमएम की 25 जिंदा गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार संजय यादव का हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामलों में पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, सिंटू कुमार का भी आर्म्स एक्ट में आपराधिक इतिहास बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>