सहरसा में मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी, 50 हजार नकद समेत डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर

चोरी

सहरसा में मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी, 50 हजार नकद समेत डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर

बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के कपड़ापट्टी स्थित एक मेडिकल स्टोर में देर रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सहरसा में मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी 50 हजार नकद समेत डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क

इन्द्रदेव/सहरसा: बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के कपड़ापट्टी स्थित एक मेडिकल स्टोर में देर रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये नकद, दवाइयां, मोबाइल, टैब और लैपटॉप समेत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश चोर दुकान में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेडिकल स्टोर संचालक विशाल कुमार ने बताया कि यह एजेंसी उनके भाई अतुल केशरी की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, देर रात करीब 2:30 बजे चोर पीछे के रास्ते से दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान में रेकी करते हुए गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद समेत दवाइयां, मोबाइल, टैब और लैपटॉप लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मेडिकल स्टोर संचालक विशाल कुमार ने बताया कि इससे पहले भी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक उस मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इसी बीच दोबारा चोरी की घटना होने से दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल चोरी हुए दवाइयों और अन्य सामान का आकलन किया जा रहा है। संचालक के मुताबिक, कुल नुकसान करीब एक से डेढ़ लाख रुपये होने का अनुमान है।

संबंधित सामग्री

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

बिहार

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के सोनो चौक पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रही बच्चों से भरी एक पुरानी और खटारा वैन की बैटरी अचानक फट गई। 

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

बिहार

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

दिल्ली में रोजी-रोटी की तलाश में गए मधेपुरा के एक युवा मजदूर की जिंदगी महज 21 साल की उम्र में एक दर्दनाक हादसे में खत्म हो गई।

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

बिहार

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है। साईं कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में NIA की टीम तलाशी और जांच कर रही है। 

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया है।