शंभू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भागलपुर के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सरदारपुर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. विद्यालय में कार्यरत रसोईया को ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिली कि विद्यालय के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद विद्यालय का अवलोकन किया गया. जांच के दौरान पाया गया कि विद्यालय से कई महत्वपूर्ण संसाधनों की चोरी कर ली गई है. चोरी हुई वस्तुओं में लगभग 6 कुंटल चावल, तीन बेंच, एक कुर्सी, बाजा बजाने वाली मशीन का एक सेट, एक माइक, एक वर्ग कक्षा का ताला तथा अन्य स्पीकर मशीन शामिल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय की वरीय शिक्षिका करुणा कुमारी ने संबंधित थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़े: नवादा पुलिस ने नए साल से पहले शराब माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर महुआ शराब बरामद, दो फरार