न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच राजद ने एनडीए पर आरोप लगाया है. दानापुर विधानसभा चुनाव को लेकर राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने एक संवाददाता सम्मेलन कर यह आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि हमारे दानापुर प्रत्याशी रीत लाल यादव को बेवजह परेशान किया जा रहा है और घर पर पुलिस भेजकर बच्चों को भी परेशान किया जा रहा है. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर हमला करते हुए कहा कि एनडीओ को हार दिख रही है. दानापुर में जिसको लेकर राजद प्रत्याशी को वेवजह परेशान कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस प्रशासन के सत्ता पक्ष के लोग के द्वारा राजद उम्मीदवार को परेशान किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: आरा के बेलघाट गांव में मिठाई दुकानदार और उसके पुत्र की हत्या, इलाके में फैली सनसनी