सरफराज आलम/न्यूज11 भारत
सीवान/डेस्क: सीवान के राजेंद्र स्टेडियम में लंबे समय के अंतराल के बाद फुटबॉल का रोमांच फिर लौटा है. नम्मू-नसीम मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन सीवान के राजेंद्र स्टेडियम में शुरू हो गया है. टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में कल सीवान यूनाइटेड क्लब ने देवरिया की टीम (मदनी एफसी) को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
उद्घाटन समारोह में राजद नेत्री हेना शहाब, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवध बिहारी चौधरी सहित कई प्रमुख नेता और खेल प्रेमी मौजूद रहे. उन्होंने फीता काटकर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया. यह टूर्नामेंट सीवान के स्थानीय फुटबॉलर नम्मू-नसीम की याद में आयोजित किया जा रहा है और बिहार की कई मजबूत टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहेगा. ये टूर्नामेंट खेल प्रेमियों के लिए यह एक बड़ा उत्सव साबित हो रहा है.
यह भी पढ़ें: पति की हत्या के सदमे में पत्नी ने दो बच्चों संग खाया जहर, हालत गंभीर