न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
हाइलाइट्स -
- बिहार उद्योगों का जाल बिछाने का ब्लूप्रिंट तैयार
- अगले 5 साल में बिहार का विकास और भी तेजी से होगा
- भारी उद्योग के लिए बिहार तैयार ; सम्राट चौधरी
- औद्योगीकरण के लिए बिहार में जमीन की नहीं है कमी
पटना - बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को अगले 5 साल में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प एनडीए सरकार ने लिया है। इसको लेकर अब सरकार गंभीरता से काम भी शुरु कर चुकी है। उन्होंने बताया कि बिहार में औद्योगीकरण की वजह से न सिर्फ बिहार का विकास होगा बल्कि, बिहार के युवाओं को रोजगार भी मुहैया होगा।
नवंबर 2026 तक 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों के साथ औपचारिक मुलाकात में बातचीत करते हुए कहा कि, सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि 20 नवंबर 2026 तक बिहार में काम से कम 5 करोड रुपए का निवेश आ जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है और कई स्तर पर बातचीत शुरु हो गई है। सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि बिहार में औद्योगीकरण को लेकर के धरातल पर काम शुरू कर दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सरकार ने जो लक्ष्य 20 नवंबर 2026 के लिए निर्धारित किया है। उसे लक्ष्य की प्राप्ति उसके पहले भी हो सकती है।
चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए के नेताओं ने किया था वादा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के कई नेताओं ने बिहार में औद्योगीकरण की बात कही थी। चुनाव प्रचार के दौरान यह भी कहा गया था कि बिहार में डिफेंस कॉरिडोर सेमीकंडक्टर की इंडस्ट्री, देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर बिहार में बनेगा। चुनाव प्रचार के दौरान बड़े नेताओं ने यह भी दावा किया था कि अगले कुछ वर्षों में बिहार को देश के अग्रणी पांच राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज उसी आधार पर यह कहा कि बिहार में और भी तेजी से विकास के लिए हेवी इंडस्ट्री का आना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।
इसे भी पढ़ें - Z श्रेणी की सुरक्षा में आए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, बिहार सरकार का बड़ा फैसला...