बिहार में महागठबंधन में भी चल रहा बाहरी-भीतरी का झगड़ा, कार्तिक में मीट-भात भोज पर भी सवाल

By : Admin
बिहार में महागठबंधन में भी चल रहा बाहरी-भीतरी का झगड़ा, कार्तिक में मीट-भात भोज पर भी सवाल

रवि कुमार/न्यूज11  भारत

हाजीपुर/डेस्क: बिहार पर चुनावी रंग पूरी तरह से चढ़ गया है. और अब तो उसकी बानगी भी देखने को मिल रही है. बिहार की राजनीति में क्या-क्या हो रहा है, आप भी देखिये-  
महा गठबंधन में, बाहरी उम्मीदवार को लेकर नाराजगी शुरू हो गयी है. जिस जिले से तेजस्वी करते हैं राजनीतिक उसी जिले में RJD जिला अध्यक्ष ने पूरी कमेटी के साथ बड़ी बैठक बुलाई. उन्होंने प्रदेश इकाई को कहा, बरसों से संघर्षशील उम्मीदवार कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाया,  क्षेत्र में बाहरी उम्मीदवार को घूमते देख RJD ने यह बड़ी बैठक बुलायी और , एकजुट रहने के लिए मटन चावल का भोज किया .

  • आदर्श आचार संहिता लगने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की बैठक और मीट चावल का भोज करवाया गया, वह भी कार्तिक के पावन महीने में.
  • स्थानीय और बाहरी उम्मीदवारी को लेकर वैशाली जिले के राजद जिला इकाई में नाराजगी देखी जा रही है.
  • वैशाली जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र में , महागठबंधन के स्थानीय संघर्षशील कार्यकर्ता चाहते हैं टिकट राजद के जिला अध्यक्ष को मिले.
  • पूरे जिले से पार्टी के सभी पदधारी और बड़े नेताओं को बुलाकर बड़ा गठन किया है और प्रदेश को मैसेज दिया है कि वर्षों से जो संघर्षशील कार्यकर्ता हैं, उन्हीं को उम्मीदवार बनाया जाए.
  • पार्टी और गठबंधन द्वारा उम्मीदवार तय किया जाएगा, हम लोग मजबूती से जीतने का काम करेंगे.
  • कुछ लोग हैं जो दूसरे जिले के बड़े उम्मीदवार को लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं , उनको टिकट न दिया जाए, इस पर परदेस  इकाई ध्यान दे.

तस्वीर हाजीपुर के चौरसिया चौक समीप पूर्व एमएलसी सुबोध कुमार राय के घर की है. जहां पर पार्टी की बड़ी बैठक की गयी और पार्टी के अधिकारी और मजबूत कार्यकर्ताओं के लिए मटन-चावल और भुंजा का आयोजन किया गया.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के विलय का प्रस्ताव नामंजूर, अब किधर जायेंगे पशुपति पारस?

संबंधित सामग्री

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट