न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं एकीकृत संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी की हैं. आयोग ने मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी हैं.
BPSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच किया जा सकता हैं. हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये तिथियां संभावित है और परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम (डेटशीट) बाद में अलग से जारी किया जाएगा. बता दें कि, BPSC ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम 18 नवंबर को घोषित किया था. इसके बाद सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तिथियों का इंतजार कर रहे थे. BPSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जानी हैं.
यह भी पढ़े: 12 साल से कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जंग, गाजियाबाद के हरीश को इच्छामृत्यु देने पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज