बयान 

पुलिस फायरिंग पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, कहा- किसानों के बाद अब छात्रों के साथ भी...

छात्र आंदोलन और कथित पुलिस फायरिंग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है।

By : Rani Thakur
पुलिस फायरिंग पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, कहा- किसानों के बाद अब छात्रों के साथ भी...

तेजस्वी यादव

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क : 
पूजा शर्मा / पटना :
छात्र आंदोलन और कथित पुलिस फायरिंग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं रहा है। किसानों के बाद अब छात्रों के साथ भी अन्याय किया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलाना बेहद गंभीर और निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि देश में बड़े-बड़े आंदोलनों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन बिहार में छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया।

उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल अधिकांश छात्र 16 से 17 वर्ष की आयु के थे और वे केवल अपनी मांगों तथा न्याय के लिए आवाज उठा रहे थे। ऐसे छात्रों पर बल प्रयोग और गोली चलाने की घटना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।

तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल एक पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर देने से मामला खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने पूछा कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया? इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन है? क्या इस मामले में एसपी, गृह मंत्री या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी?

नेता प्रतिपक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।