न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे ने डीडीयू-गया रूट पर 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का ठहराव सासाराम जंक्शन पर भी होगा। जिससे रोहतास जिले के यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा। गया और डीडीयू के बीच इन ट्रेनों का ठहराव केवल सासाराम जंक्शन पर ही किया गया है। इस समर स्पेशल ट्रेनों का सासाराम जंक्शन पर ठहराव रोहतास के यात्रियों के लिए इस गर्मी में बड़ी राहत साबित होगी।
इन ट्रेनों का होगा परिचालन
समर स्पेशल ट्रेनों में 09143/09144 बलसाड़-दुर्गापुर, 09479/09480 हावड़ा-बटवा, 09173/09174 उधना-दुर्गापुर और 09421/09422 साबरमती-दुर्गापुर शामिल हैं।
इन ट्रेनों का टाइम टेबल
- बलसाड़-दुर्गापुर स्पेशल: बलसाड़ से 21 अप्रैल और दुर्गापुर से 23 अप्रैल को संचालित होगी।
- बटवा-हावड़ा स्पेशल: बटवा से 20 व 26 अप्रल और हावड़ा से 22 व 28 अप्रैल को चलेगी।
- उधना-दुर्गापुर स्पेशल: उधना से 21 व 25 अप्रैल जबकि दुर्गापुर से 22 व 26 अप्रैल को चलेगी।
- साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल: साबरमती से 21 व 26 अप्रैल जबकि दुर्गापुर से 23 व 28 अप्रैल को संचालित होगी।
रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के संचालन से न सिर्फ यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, बल्कि लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म टिकट भी मिलेगी।