न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: International Women's Day के अवसर पर Bihar State Film Development and Finance Corporation Limited (कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार) की ओर से 7 मार्च 2026 को पटना के Regent Cinema में फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कला प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत में संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार ने निगम की महाप्रबंधक रूबी (आईएएस) को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. वहीं सहायक निदेशक सह सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अजय सिंह ने भी कृष्ण कुमार का स्वागत किया.
इस मौके पर रूबी ने कहा कि महिलाओं को अपने सम्मान और अधिकारों के लिए केवल पुरुषों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सहयोग की भावना से आगे बढ़ना चाहिए, तभी वास्तविक रूप से महिला सशक्तिकरण संभव हो सकेगा.
वहीं कृष्ण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है.
कार्यक्रम के दौरान फिल्म “हक़” का प्रदर्शन किया गया. फिल्म का निर्देशन शूर्ण वर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता, हरमन बावेजा और विक्की जैन हैं. यह फिल्म महिलाओं के अधिकार, संघर्ष और आत्मसम्मान की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है.
फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने इसकी विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाली फिल्म बताया. कार्यक्रम का संचालन अरविंद रंजन दास ने किया. इस मौके पर विभाग के कई अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें- दिगंबर जैन पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का दिया आमंत्रण