राज्य सरकार की विशेष पहल, विधानसभा स्टॉफ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

राज्य सरकार की विशेष पहल, विधानसभा स्टॉफ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

बिहार विधानसभा सचिवालय कर्मियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सुविधा प्रदान की है। इन कर्मियों के लिए आज से विशेष बस सेवा की शुरुआत की जा रही है।

राज्य सरकार की विशेष पहल विधानसभा स्टॉफ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

विधानसभा स्टॉफ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना:
बिहार विधानसभा सचिवालय कर्मियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सुविधा प्रदान की है। इन कर्मियों के लिए आज से विशेष बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा का शुभारंभ किया। इसकी शुरुआत विधानसभा मुख्य पोर्टिको से हुई है। इस बस सेवा को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम चलाएगा। 

तीन रूटों में चलेंगी ये बसें 

बता दें कि बिहार सरकार के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गुलाबी, हरे और इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए तीन समर्पित मार्गों को अंतिम रूप दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के बीच हुई चर्चा के बाद सचिवालय के कर्मचारियों के लिए संगठित परिवहन सेवाएं शुरू करने पर सहमति बनी।

इस बस सेवा की हुई थी मांग 

सरकार की इस पहल का उद्देश्य विधानसभा कर्मचारियों के लिए दैनिक आवागमन सुविधाओं में सुधार करना है। यह प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय द्वारा रखा गया था, जिसने पटना के प्रमुख आवासीय और प्रशासनिक क्षेत्रों में समर्पित बस सेवा की मांग की थी। परिवहन सचिव राज कुमार ने बैठक को सूचित किया कि विभाग पहले से ही सचिवालय के कर्मचारियों के लिए विभिन्न मार्गों पर छह इलेक्ट्रिक बसें और पांच गुलाबी बसें चला रहा है, और नई व्यवस्था से विधान सभा के कर्मचारियों को भी सुविधा मिलेगी।

रूट चार्ट फाइनल

नई बस सेवाओं के लिए तीन मार्गों का प्रस्ताव रखा गया है। पहला रूट होगा, एम्स पटना से फुलवारीशरीफ। अनीसाबाद से चितकोहरा और कच्ची तालाब। गर्दनीबाग, मीठापुर के बाद बिहार विधान सचिवालय। उसके बाद दूसरा रूट चार्ट होगा, सगुना मोड़, आरपीएस, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना मोड़, रामनगरी, राजीव नगर थाना और राजवंशी नगर के साथ शास्त्री नगर और उसके बाद बिहार विधान सचिवालय। वहीं तीसरा रूट होगा, धनकी मोड़, कुम्हरार, भूतनाथ मोड़, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया, आर-ब्लॉक और बिहार विधान सभा उसके बाद चुनाव आयोग और विकास भवन।

संबंधित सामग्री

गया के आमस में हाईवे पर हुआ खौफनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

बिहार

गया के आमस में हाईवे पर हुआ खौफनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

गया के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शेरघाटी के अरमगान के रूप में हुई है. पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar News: आरा में स्कूल बस ने स्पेशल ब्रांच के ASI को कुचला, दर्दनाक मौत

बिहार

Bihar News: आरा में स्कूल बस ने स्पेशल ब्रांच के ASI को कुचला, दर्दनाक मौत

आरा-पटना हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार स्पेशल ब्रांच के एएसआई राजीव रंजन सिंह को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी विकली समर स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

बिहार

बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी विकली समर स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

रेलवे प्रशासन ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए आनंद विहार और मुजफ्फरपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन छपरा जंक्शन से होकर गुजरेगी।

पारा मेडिकल परीक्षा में हाईटेक चीटिंग, वॉकी-टॉकी से पत्नी को करा रहा था नकल

बिहार

पारा मेडिकल परीक्षा में हाईटेक चीटिंग, वॉकी-टॉकी से पत्नी को करा रहा था नकल

बिहार के पूर्णिया जिले में पारा मेडिकल की परीक्षा में नकल करवाते एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। मामला शहर के जनता चौक के पास सेंट पीटर्स स्कूल की है।

एक्शन मोड में सीएम सम्राट, आज उच्च शिक्षा विभाग संग करेंगे समीक्षा बैठक

बिहार

एक्शन मोड में सीएम सम्राट, आज उच्च शिक्षा विभाग संग करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद से सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। मुख्यमंत्री ने आज उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई है।