राशन कार्ड के लिए आवेदन

बिहार में राशन कार्ड के लिए स्पेशल अभियान, यहां जानें आवेदन की अंतिम तारीख

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार ने विशेष पहल की है।

By : Rani Thakur
बिहार में राशन कार्ड के लिए स्पेशल अभियान, यहां जानें आवेदन की अंतिम तारीख

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार ने विशेष पहल की है। राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नए राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऐसे करना होगा आवेदन 

निर्देशानुसार, 13 अगस्त तक पूरे राज्य में विशेष कैंप मोड में आवेदन लिए जाएंगे। इस दौरान पात्र परिवार जन सेवा केंद्र, आरटीपीएस काउंटर अथवा अन्य अधिकृत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेजों के साथ करें आवेदन 

सरकार का उद्देश्य राज्य के किसी भी पात्र गरीब परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने देना है। जिन पात्र परिवारों का अब तक राशन कार्ड नहीं बना है अथवा नए परिवार के रूप में पात्र हैं, वे जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करें।

सत्यापन के बाद जारी होगा राशन कार्ड 

उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद विभागीय स्तर पर ऑनलाइन एवं भौतिक सत्यापन किया जाएगा। पात्रता की जांच पूरी होने पर राशन कार्ड जारी किया जाएगा तथा लाभार्थी का नाम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद लाभुक अपने निर्धारित उचित मूल्य की दुकान से सरकार द्वारा निर्धारित दर पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।