शराब बरामद

कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर शराब और 4.68 लाख कैश के साथ तस्कर गिरफ्तार

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के शुकुलपिपरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

By : Rani Thakur
कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर शराब और 4.68 लाख कैश के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
देव तिवारी / कैमूर :
जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के शुकुलपिपरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक घर से 35.200 लीटर देशी शराब और 4 लाख 68 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए। मौके से पुलिस ने शुकुलपिपरा गांव निवासी राजेश पासी के पुत्र शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर से अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें शराब और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। बरामद शराब और नकदी को जब्त कर थाना लाया गया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

कानूनी कार्रवाई शुरू 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही बरामद 4.68 लाख रुपये के स्रोत की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकदी का संबंध अवैध शराब के कारोबार से है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे फोन पर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
 
संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।