नवादा रेलवे स्टेशन पर शौचालय की कमी, परीक्षा देने आए छात्रों को भारी परेशानी

By : News11 Bharat
नवादा रेलवे स्टेशन पर शौचालय की कमी, परीक्षा देने आए छात्रों को भारी परेशानी

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत आधुनिकीकरण के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. विशेष रूप से, स्टेशन पर शौचालयों की कमी के कारण बाहर से परीक्षा देने आए हजारों छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रविवार को बिहार के व्यवहार न्यायालयों में परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा आयोजित की जा रही है. नवादा सदर अनुमंडल के अंतर्गत कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है.

परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 13,000 विद्यार्थी नवादा पहुंचे है. शहर में होटलों की अनुपलब्धता के कारण कई छात्र रेलवे स्टेशन पर रात बिताने को मजबूर है. हालांकि, स्टेशन पर शौचालय की उचित व्यवस्था न होने से उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन पर तीन वेटिंग रूम में शौचालय हैं, लेकिन उनमें से एक का दरवाजा टूटा हुआ है. प्लेटफार्म पर सार्वजनिक शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं है. स्टेशन का निर्माण और उद्घाटन हो चुका है, लेकिन आम लोगों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अभी भी नदारद है. इस मुद्दे पर स्टेशन मास्टर या अन्य कर्मचारी कुछ भी कहने से बच रहे है. प्लेटफार्म नंबर एक और प्लेटफार्म नंबर दो किसी पर शौचालय नहीं है.

हालांकि, जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत, नवादा सदर अनुमंडल के सभी 21 परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह आदेश अमित अनुराग द्वारा जारी किया गया है. नवादा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की यह कमी काफी समय से देखी जा रही है, जिससे यात्रियों और विशेषकर दूरदराज से आने वाले छात्रों को लगातार असुविधा हो रही है.

यह भी पढ़े: AIMIM की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे तेजस्वी यादव, ओवैसी की भी संभावना
 

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद, झारखंड ने एक मातृशक्ति को खोया: सुदेश महतो

रूपी सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद, झारखंड ने एक मातृशक्ति को खोया: सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है.

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया है.

झारखंड राज्य सूचना आयोग के संयुक्त सचिव सुदेश कुमार वर्मा का वाणिज्य-कर विभाग में ट्रांसफर, अधिसूचना जारी  

झारखंड राज्य सूचना आयोग के संयुक्त सचिव सुदेश कुमार वर्मा का वाणिज्य-कर विभाग में ट्रांसफर, अधिसूचना जारी  

झारखंड राज्य सूचना आयोग के संयुक्त सचिव सुदेश कुमार वर्मा को अगले आदेश तक के लिए वाणिज्य-कर विभाग के संयुक्त सचिव के रिक्त पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है.

झारखंड सचिवालय सेवा के चार प्रशाखा पदाधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट 

झारखंड सचिवालय सेवा के चार प्रशाखा पदाधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट 

झारखंड सचिवालय सेवा के चार प्रशाखा पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.  

मुख्यमंत्री Hemant Soren की माता रूपी सोरेन के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया शोक 

मुख्यमंत्री Hemant Soren की माता रूपी सोरेन के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया शोक 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन हो गया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया है.