सहरसा में बकाया रुपया मांगने पर दुकानदार व उसकी मां की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

सहरसा में बकाया रुपया मांगने पर दुकानदार व उसकी मां की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

सहरसा में बकाया रुपया मांगने पर दुकानदार व उसकी मां की पिटाई सीसीटीवी फुटेज आई सामने

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में बकाया रुपया मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया. जानकारी के अनुसार, महिषी वार्ड संख्या 6 निवासी 26 वर्षीय संतोष कुमार चौधरी अपने जनरल स्टोर से परिवार का गुजारा करता हैं. संतोष ने बताया कि पड़ोसी सोनू कुमार ने दो वर्ष पूर्व किराना का सामान उधार में लिया था, जिसकी बकाया राशि 6192 रूपए थी. कई बार पैसे मांगने के बावजूद सोनू टालमटोल करता रहा. बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जब संतोष ने पुनः रुपये मांगे, तो सोनू ने दुकान में घुसकर उस पर हमला कर दिया.

मारपीट के दौरान बचाव करने पहुंचीं संतोष की मां, 59 वर्षीय आशा देवी, को भी चेहरे पर गंभीर चोटें आई. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात कैद हो गई हैं. पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की हैं. इस संबंध में महिषी थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: संगीता बिजलानी ने सुरक्षा के लिए किया बंदूक लाइसेंस का आवेदन, बोली- डरा हुआ महसूस कर रही हूं
 
संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस