MLC चुनाव 

MLC चुनाव में कांग्रेस-राजद पर बरसे संजय सरावगी, बोले- खंड-खंड हो चुका है...

कांग्रेस और राजद की ओर से अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। 

By : Rani Thakur
MLC चुनाव में कांग्रेस-राजद पर बरसे संजय सरावगी, बोले- खंड-खंड हो चुका है...

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस और राजद की ओर से अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अब खंड-खंड हो चुका है। पहले भी कांग्रेस और राजद के बीच समझौता नहीं हो सका था। इन लोगों को जनता से कोई मतलब नहीं है। संजय सरावगी ने दावा किया कि MLC चुनाव में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी उम्मीदवारों की जीत होगी। 

अनंत सिंह विवाद पर क्या बोले संजय सरावगी?

अनंत सिंह से जुड़े विवाद पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को जेडीयू और एनडीए के नेता देख रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ कहने से परहेज किया।

बाढ़ राहत को लेकर सरकार का पक्ष रखा

बिहार में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अपराध के मुद्दे पर पुलिस की कार्रवाई का किया जिक्र

राज्य में अपराध को लेकर उठ रहे सवालों पर संजय सरावगी ने कहा कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दी गई है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस 24 घंटे के भीतर अपराधियों को पकड़ रही है। सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इंडिया गठबंधन और ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

संजय सरावगी ने इंडिया गठबंधन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इन बयानों के बाद बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है। खासकर कांग्रेस और राजद के अलग-अलग उम्मीदवारों को लेकर एनडीए नेताओं की ओर से लगातार विपक्ष पर निशाना साधा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।