पितृपक्ष मेला 2026

पितरों के मोक्ष की कामना: गयाजी पहुंचे विदेशी श्रद्धालु, देवघाट पर किया पिंडदान

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 

By : Rani Thakur
पितरों के मोक्ष की कामना: गयाजी पहुंचे विदेशी श्रद्धालु, देवघाट पर किया पिंडदान

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अभिषेक राज/गया जी:
विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को देवघाट पर कई विदेशी श्रद्धालु अपने पितरों के मोक्ष की कामना को लेकर पूरे विधि-विधान से पिंडदान करते नजर आए। विदेशी श्रद्धालुओं ने अपने मृत पूर्वजों, मित्रों और परिवार के सदस्यों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए पिंडदान और तर्पण किया।

बताया गया कि पूर्व में गयाजी पहुंचकर पिंडदान कर चुके विदेशी श्रद्धालुओं से प्रेरित होकर तथा गयाजी में पिंडदान की धार्मिक महत्ता के बारे में जानकारी मिलने के बाद कई अन्य विदेशी नागरिकों ने भी पिंडदान करने का संकल्प लिया है। सनातनधर्मी लोकनाथ गौड़ के नेतृत्व में इस बार कुछ 48 विदेशी पिंडदानी पहुंचे जिसमें 22 विदेशियों ने पिंडदान किया और अन्य अगले दिन करेंगे।

लोकनाथ गौड़ ने बताया कि रूस, यूक्रेन, जर्मनी, इटली, अफ्रीका सहित कई देशों से श्रद्धालुओं शामिल हैं। विदेशी श्रद्धालु भारतीय वेशभूषा धारण कर पिंडदान किया इसमें रूस, जर्मनी, इटली, यूक्रेन, घाना और लातविया सहित विभिन्न देशों के श्रद्धालु शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने नियमावली में संशोधन कर शिक्षक का दर्जा और वेतनमान देने की मांग की है। 

जमुई में तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही महिला को रौंदा; मौके पर मौत

जमुई में तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही महिला को रौंदा; मौके पर मौत

सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा, मिर्चा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। 

बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की बर्बाद फसल का होगा सर्वे

बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की बर्बाद फसल का होगा सर्वे

गांधी जयंती के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बाढ़ से किसानों को हुए खेती के नुकसान का आकलन होगा। 

MLC चुनाव पर शकील अहमद खान का बड़ा बयान, कहा- बिना बात किए RJD ने जारी कर दी लिस्ट 

MLC चुनाव पर शकील अहमद खान का बड़ा बयान, कहा- बिना बात किए RJD ने जारी कर दी लिस्ट 

बिहार में MLC चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर एक बार फिर मतभेद सामने आते दिख रहे हैं। 

MLC चुनाव में कांग्रेस-राजद पर बरसे संजय सरावगी, बोले- खंड-खंड हो चुका है...

MLC चुनाव में कांग्रेस-राजद पर बरसे संजय सरावगी, बोले- खंड-खंड हो चुका है...

कांग्रेस और राजद की ओर से अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महागठबंधन पर निशाना साधा है।