बंगाल जीत पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, सीएम सम्राट आज कार्यकर्ताओं संग करेंगे जश्न भोज

बंगाल चुनाव में जीत के बाद सीएम सम्राट आज सीएम हाउस में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भोज देंगे। प्रचार में सक्रिय रहे बिहार के मंत्री और कार्यकर्ता इस डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे।<br/>

By : sawan kumar
बंगाल जीत पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, सीएम सम्राट आज कार्यकर्ताओं संग करेंगे जश्न भोज

बंगाल जीत पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना -   पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद बिहार बीजेपी में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री आवास में विशेष भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने बंगाल चुनाव प्रचार में पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। बीजेपी इसे जीत के जश्न के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में भी देख रही है।

हाईलाइट्स - 

  • आज शाम 7 बजे सीएम हाउस में होगा विशेष भोज
  • बंगाल चुनाव प्रचार में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण
  • बिहार के कई मंत्री और बीजेपी कार्यकर्ता रहे थे प्रचार में सक्रिय
  • बंगाल में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल

बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संभाली थी कमान

सूत्रों के मुताबिक बंगाल चुनाव के दौरान बिहार से कई मंत्री, विधायक और बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार अभियान में जुटे हुए थे। पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर काम किया गया था। कई नेताओं ने जनसभाएं और रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया। अब चुनावी सफलता के बाद पार्टी नेतृत्व इन कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की तैयारी में है।

सीएम हाउस में तैयारियां पूरी, रणनीति पर भी होगी चर्चा

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होने वाले इस भोज कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि डिनर के दौरान आगामी चुनावों और संगठन की रणनीति को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह आयोजन कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की एकजुटता का प्रतीक है, जिसने चुनाव में बड़ी सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें - 10 लाख दो… एक साल पहले आई थी दुल्हन बनकर, दहेज की आग में बुझ गई 21 साल की मासूम

संबंधित सामग्री

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पोस्ट कर चुनाव आयोग से किया था सवाल, बीजेपी को लाभ पहुंचाने का भी लगाया था गंभीर आरोप

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है.

रांची पहुंचे BJP के नए प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

रांची पहुंचे BJP के नए प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

नवनियुक्त प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा खूंटी के लिए रवाना हुए.

भाजपा सरकार बनी तो हुसैनाबाद को जिला बनाने का कमलेश सिंह ने दिया भरोसा 

भाजपा सरकार बनी तो हुसैनाबाद को जिला बनाने का कमलेश सिंह ने दिया भरोसा 

काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन उमड़ी भारी भीड़, जिला बनाने को लेकर दिया आश्वासन