समस्तीपुर: होली की खुशियां मातम में बदलीं, 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंका

By : News11 Bharat
समस्तीपुर: होली की खुशियां मातम में बदलीं, 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंका

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क:  रंगों और खुशियों के पर्व होली के बीच बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रहुआ गांव में 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव सड़क किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया गया. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सोनू कुमार माझी पिता मनोहर माझी, निवासी रहुआ लड़वारा टोले वार्ड नंबर 1, थाना वारिसनगर थाना, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि जब ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी, तो गांव में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. होली की खुशियां मातम में बदल गईं. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. गांव में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: होली में भी एक्शन मोड में सहरसा पुलिस: ₹25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ बंजरंगी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.