सहरसा में नकली नोट कनेक्शन का शक: कार सवार युवक हिरासत में, 14 ATM कार्ड और संदिग्ध नोट बरामद

सहरसा में नकली नोट कनेक्शन का शक: कार सवार युवक हिरासत में, 14 ATM कार्ड और संदिग्ध नोट बरामद

सहरसा में नकली नोट के शक में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके पास से कई ATM कार्ड और संदिग्ध नोट बरामद हुए हैं। मामले की जांच में कई वरिष्ठ अधिकारी जुटे हुए हैं।

सहरसा में नकली नोट कनेक्शन का शक कार सवार युवक हिरासत में 14 atm कार्ड और संदिग्ध नोट बरामद

सहरसा में नकली नोट कनेक्शन का शक |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

इंद्रदेव / सहरसा -  बिहार के सहरसा जिले में बनगांव थाना पुलिस ने गुरुवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट रखने के संदेह में एक कार सवार युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिया गया युवक रहुआ मनी निवासी मो. सोएब बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान उसे कार से पकड़ा गया, जिसके बाद उससे पूछताछ शुरु की गई।

हाइलाइट्स:

  • शेरघाटी में अग्निसुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत 5 किमी मिनी मैराथन निकाली गई
  • अग्निशमन विभाग, गृह रक्षा वाहिनी व छात्रों ने लिया हिस्सा
  • आग से बचाव और प्राथमिक उपायों की दी गई जानकारी
  • शाम को वॉलीबॉल, फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित

नोट और कार्ड बरामद

तलाशी के दौरान युवक के पास से 500 रुपये के 5 नोट, 200 रुपये का एक नोट और 100 रुपये का एक नोट बरामद किया गया है। इसके अलावा उसके पास से विभिन्न बैंकों के 8 एटीएम कार्ड समेत कुल 14 कार्ड भी मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूछताछ तेज कर दी है। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार और हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेन्द्र पाण्डेय भी बनगांव थाना पहुंच गए और जांच में जुट गए।

बैंक अधिकारी भी शामिल

मौके पर बैंक के अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी भी जांच में शामिल हैं। सभी बरामद कार्ड और नोटों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक का संबंध किसी जाली नोट गिरोह से है या नहीं। पूछताछ के बाद ही इस नेटवर्क के दायरे और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़ें - कर्जदार बिहार में ‘विज्ञापन की बौछार’! तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर किया सिधा हमला..

संबंधित सामग्री

लालू प्रसाद यादव ने पटना में बेटे तेज प्रताप यादव का 39वां जन्मदिन मनाया, सियासी संदेशों के बीच दिखी पारिवारिक गर्मजोशी

राजनीति

लालू प्रसाद यादव ने पटना में बेटे तेज प्रताप यादव का 39वां जन्मदिन मनाया, सियासी संदेशों के बीच दिखी पारिवारिक गर्मजोशी

पटना में तेज प्रताप यादव का 39वां जन्मदिन लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके राजनीतिक बयानों ने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी।

अग्निसुरक्षा सप्ताह: शेरघाटी में मिनी मैराथन व खेल प्रतियोगिताओं से जागरूकता अभियान

बिहार

अग्निसुरक्षा सप्ताह: शेरघाटी में मिनी मैराथन व खेल प्रतियोगिताओं से जागरूकता अभियान

शेरघाटी में अग्निसुरक्षा सप्ताह के तहत मिनी मैराथन और खेल प्रतियोगिताओं के जरिए लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिकों ने....

जमीन विवाद बना बवाल: RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए संगीन आरोप

राजनीति

जमीन विवाद बना बवाल: RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए संगीन आरोप

सिवान में जमीन विवाद को लेकर RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है। महिला डॉक्टर ने मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

एक ही रात तीन घर… दीवार फांदकर घुसे चोर, सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गया हड़कंप

क्राइम

एक ही रात तीन घर… दीवार फांदकर घुसे चोर, सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गया हड़कंप

गुरुआ थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्

CBI का बड़ा एक्शन: 11 साल से फरार कुख्यात अपराधी भोला सिंह सूरत से गिरफ्तार, कोलकाता अपहरण केस में था वांछित

क्राइम

CBI का बड़ा एक्शन: 11 साल से फरार कुख्यात अपराधी भोला सिंह सूरत से गिरफ्तार, कोलकाता अपहरण केस में था वांछित

CBI ने RC 1(5)/2015 मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी भोला सिंह को सूरत से पकड़ा है।आरोपी ने ‘अमित शर्मा’ नाम से फर्जी पहचान बनाकर रहना शुरू किया था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराध