RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

rte नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पूजा शर्मा / पटना -  शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत बिहार में निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। इस संबंध में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नामांकन प्रक्रिया की प्रगति, तकनीकी समस्याओं और लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

हाईलाइट्स:

  • RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर एडमिशन की समीक्षा
  • सभी स्कूलों को 13 अप्रैल तक Intake Capacity पोर्टल पर भरना अनिवार्य
  • 1,949 स्कूलों को मंजूरी, 417 आवेदन अभी भी लंबित
  • अब तक 56,573 बच्चों का एडमिशन, 8,186 सीटें खाली
  • बिना ठोस कारण एडमिशन से इनकार नहीं कर सकते स्कूल
  • RTE के तहत 200.71 करोड़ रुपये DBT के जरिए जारी
  • तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए वीडियो गाइड जारी

 RTE के तहत 25% सीटों पर नामांकन की समीक्षा

बैठक की अध्यक्षता निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने की। इस दौरान सत्र 2026-27 के लिए RTE की धारा 12(1)(c) के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर हो रहे नामांकन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी पात्र बच्चों को समय पर प्रवेश मिल सके।

 13 अप्रैल डेडलाइन: डेटा नहीं भरा तो कार्रवाई तय

सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे 13 अप्रैल 2026 तक अपनी Intake Capacity अनिवार्य रूप से RTE पोर्टल पर अपडेट करें। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि 14 जनवरी से 8 अप्रैल 2026 के बीच 1,949 निजी विद्यालयों को प्रस्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं 417 विद्यालयों के आवेदन 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं। इन सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन अप्रैल माह के भीतर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

ग्राउंड जांच के बाद ही मिलेगी मान्यता

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिला एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्थलीय जांच के बाद ही किसी विद्यालय के आवेदन को आगे बढ़ाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्रस्वीकृतियां निर्धारित मानकों के अनुरूप ही दी जाएं।नामांकन के आंकड़ों के अनुसार, रैंडमाइजेशन के जरिए आवंटित बच्चों में से अब तक 56,573 बच्चों का प्रवेश कराया जा चुका है। हालांकि, 8,186 बच्चों का नामांकन अब भी लंबित है। सभी निजी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे इन लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें।

बिना ठोस कारण एडमिशन से इनकार नहीं

विद्यालयों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे दूरी या अन्य सामान्य कारणों का हवाला देकर नामांकन से इनकार नहीं कर सकते। केवल दस्तावेजों में गड़बड़ी या अभिभावक के लिखित अनुरोध की स्थिति में ही प्रवेश अस्वीकार किया जा सकेगा। सरकार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 से 2023-24 तक RTE के तहत नामांकित बच्चों के लिए निजी विद्यालयों को DBT के माध्यम से 200.71 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। अरवल, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सहरसा और शेखपुरा जिलों में 100% भुगतान पूरा हो चुका है, जबकि अन्य जिलों में प्रक्रिया जारी है।

तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए वीडियो गाइड

कई स्कूलों ने शिकायत की कि भौतिक रूप से नामांकन लेने के बावजूद पोर्टल पर स्थिति लंबित दिख रही है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने Intake Capacity और नामांकन प्रक्रिया से संबंधित एक विस्तृत वीडियो गाइड तैयार कर सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा उर्मिला कुमारी, उप निदेशक जनसंपर्क दिनेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें-  मैं नीतीश कुमार, शपथ लेता हूं.... 'सुशासन बाबू' अब हो गए सीएम से सांसद...

संबंधित सामग्री

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

बिहार

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

भारतीय रेलवे ने 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी, माल ढुलाई तेज होगी और बिहार समे

AAI निगमित मुख्यालय के कार्यपालक निदेशक एसएस राजू ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

झारखंड

AAI निगमित मुख्यालय के कार्यपालक निदेशक एसएस राजू ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

राजनीति

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

बिहार सरकार अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगी। राज्य के करीब 450 बालू घाटों की 24 घंटे निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


अब सरकारी स्कूल बनेंगे  स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार

अब सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार सरकार सरकारी स्कूल को नए एजुकेशन मॉडल में बदलने की तैयारी कर रही है, जहां नियमित पढ़ाई के साथ शाम में विशेष कोचिंग क्लास भी चलेंगी।इस योजना के तहत शिक्षकों को इंसेंटिव, स्कूलों का विकास और

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

क्राइम

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

गया के अतिनक्सल प्रभावित सिंघवा जंगल में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का शक्तिशाली प्रेशर मैकेनिज्म IED बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम क