बिहार में टुकड़ों में मिली महिला की लाश, अपराधियों ने धड़ और सिर किया गायब

रोहतास के दिनारा में महिला की वीभत्स हत्या से सनसनी। पहचान मिटाने के लिए अपराधियों ने शव के टुकड़े कर सिर और धड़ गायब किया। दुष्कर्म की आशंका, जांच के लिए मेडिकल टीम गठित और सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।

By : Anshuman Parashar
बिहार में टुकड़ों में मिली महिला की लाश, अपराधियों ने धड़ और सिर किया गायब

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के रोहतास जिले में अपराधियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। सोमवार की शाम दिनारा थाना अंतर्गत बबुरा चौक के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत किया है कि देखने वालों की रूह कांप गई।

साक्ष्य मिटाने के लिए शरीर के किए टुकड़े

घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद शव केवल कमर और जांघ का हिस्सा है। अपराधियों ने अमानवीयता दिखाते हुए महिला का सिर और धड़ गायब कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और मृतका की पहचान मिटाने के लिए शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए गए हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में इस वीभत्स कांड को लेकर भारी आक्रोश है।

पोस्टमार्टम के लिए बनी मेडिकल टीम, दुष्कर्म की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल टीम गठित की गई है। प्राथमिक तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या से पहले और बाद में महिला के साथ किस तरह की दरिंदगी की गई है।

सीसीटीवी और गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

दिनारा थाने के चौकीदार हरिद्वार सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सभी थानों से संपर्क कर पिछले कुछ दिनों की गुमशुदगी रिपोर्ट का मिलान कर रही है। साथ ही, बबुरा चौक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

संबंधित सामग्री

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे।