Bihar Flood

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

By : Rani Thakur
बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
बिहार के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। कई जिलों में पानी उतरने लगा है, लेकिन समस्या बरकरार है। एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

मंगलवार को वो बेगूसराय के बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे। सोनू सूद सबसे पहले अपनी टीम के साथ रामदीरी पहुंचे। फिर यहां से नाव के सहारे सीहमा के पथला टोला पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लगभग 10 हजार पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भी बांटी।

बता दें कि बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है, लेकिन अभी पूरी तरह से मौसम बदला नहीं है। राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसका असर बिहार के कुछ जिलों पर भी पड़ेगा।

इस बीच मौसम विभाग ने आज पटना समेत 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

संबंधित सामग्री

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।