RJD विधायक ओसामा साहब पर FIR दर्ज, गांव में भारी पुलिस बल के साथ छानबीन जारी

RJD विधायक ओसामा साहब पर FIR दर्ज, गांव में भारी पुलिस बल के साथ छानबीन जारी

सिवान के सेमरी गांव में सड़क विवाद के बाद भारी बवाल। फायरिंग और पथराव के मामले में आरजेडी विधायक ओसामा साहब पर FIR दर्ज। पुलिस पर भी हुआ हमला, पूरे इलाके में भारी फोर्स तैनात और जांच शुरू।

rjd विधायक ओसामा साहब पर fir दर्ज गांव में भारी पुलिस बल के साथ छानबीन जारी

ओसामा साहब |

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के सिवान जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ महज एक 'साइड' लेने के विवाद ने भीषण हिंसा का रूप ले लिया। जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के सेमरी गाँव में रविवार की देर रात जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इस घटना ने उस वक्त राजनीतिक मोड़ ले लिया जब पीड़ित पक्ष ने सीधे तौर पर रघुनाथपुर के आरजेडी विधायक ओसामा साहब पर इस जानलेवा हमले की साजिश रचने का गंभीर आरोप मढ़ दिया।

क्या था पूरा मामला? 

घटना की शुरुआत रविवार रात उस वक्त हुई जब सेमरी गाँव की सड़क पर एक ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच मामूली टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइड लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते रणक्षेत्र में बदल गई। ऑटो चालक के समर्थन में उतरे स्थानीय ग्रामीणों ने आपा खो दिया और स्कॉर्पियो पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी। स्थिति इतनी अनियंत्रित हो गई कि सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा। सुनियोजित तरीके से किए गए इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

विधायक ओसामा साहब पर संगीन आरोप

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब स्कॉर्पियो सवार चंदन सिंह ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। चंदन सिंह का दावा है कि वह एक निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे हमले की स्क्रिप्ट आरजेडी विधायक ओसामा साहब और डब्लू खान ने मिलकर लिखी थी। इस हमले में उनकी तीन गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

पुलिस की मुस्तैदी और जाँच का दायरा

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सिवान के एसपी पूरन कुमार झा और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंदन सिंह और डब्लू खान के बीच पुरानी राजनीतिक रंजिश और आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल, इस मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस विधायक ओसामा साहब की भूमिका की गहनता से जाँच कर रही है। गाँव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

Also Read: पति और ससुराल वालों ने रची ऐसी साजिश, शव को चिता पर लिटाकर कर रहे थे अंतिम संस्कार, पुलिस पहुंची तो उड़े होश

संबंधित सामग्री

भीषण गर्मी से पहले अलर्ट PHED! 30 हजार जल योजनाओं पर रहेगी नजर, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

बिहार

भीषण गर्मी से पहले अलर्ट PHED! 30 हजार जल योजनाओं पर रहेगी नजर, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

भीषण गर्मी को देखते हुए PHED ने पटना में कार्यशाला कर जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।30 हजार योजनाओं की IoT निगरानी और शिकायतों के त्वरित समाधान पर खास जोर दिया गया।

गरीब बच्चों के लिए ‘मसीहा’ बने इंजीनियर जमील अख्तर, शादी तक नहीं की..500 बच्चों को दे रहे निःशुल्क शिक्षा

बिहार

गरीब बच्चों के लिए ‘मसीहा’ बने इंजीनियर जमील अख्तर, शादी तक नहीं की..500 बच्चों को दे रहे निःशुल्क शिक्षा

रोहतास के इंजीनियर जमील अख्तर ने अपनी पूरी जिंदगी गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित कर दी है।वह 500 से अधिक बच्चों को मुफ्त पढ़ाई कराकर समाज में एक मिसाल बन गए हैं।

पटना जाना था, पहुंच गए दरभंगा के होटल… कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या साजिश?

क्राइम

पटना जाना था, पहुंच गए दरभंगा के होटल… कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या साजिश?

सुपौल के मोबाइल व्यवसायी की दरभंगा के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। सल्फास से मौत की आशंका के बीच परिजन इसे साजिश बता रहे हैं, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

राजनीति

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जनसंपर्क, सिविल विमानन और नगर विकास विभागों की समीक्षा कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने पारदर्शिता बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और शहरी सुविधाओं

मुंगेर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बिहार

मुंगेर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुरुष और महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करती दिख रही हैं।