Police Suicide Case Bihar : DIG ने प्रेम प्रसंग एंगल का किया खुलासा, दरोगा ने सर...

Police Suicide Case Bihar : DIG ने प्रेम प्रसंग एंगल का किया खुलासा, दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

हाजीपुर के जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने अपने किराए के मकान में सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली, जिससे पुलिस महकमे में सनसनी फैल

police suicide case bihar  dig ने प्रेम प्रसंग एंगल का किया खुलासा दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

वैशाली : हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जढुआ ओपी इलाके में सोमवार देर शाम एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। जढुआ ओपी में तैनात प्रभारी ने अपने किराए के आवास में खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

हाइलाइट्स

  • हाजीपुर के जढुआ इलाके में ओपी प्रभारी की आत्महत्या से मचा हड़कंप
  • 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर कौशल कुमार ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
  • DIG ने शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े एंगल की ओर इशारा किया
  • हाल ही में 15 दिन पहले ही जढुआ ओपी प्रभारी बनाए गए थे कौशल कुमार
  • घटना के बाद एसपी, एसडीपीओ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य, जांच जारी
  • पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, परिवार में मचा कोहराम
  • पुलिस महकमे में शोक और सनसनी का माहौल

पुलिस अधिकारी की पहचान

मृतक की पहचान कौशल कुमार के रूप में हुई है, जो 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। बताया जा रहा है कि वे हाल ही में जढुआ ओपी के प्रभारी बनाए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सब-इंस्पेक्टर कौशल कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में प्रेम प्रसंग से जुड़े एंगल की चर्चा सामने आ रही है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एसडीपीओ सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, कौशल कुमार को लगभग 15 दिन पहले ही जढुआ ओपी का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले वे विदुपुर थाना में पदस्थापित थे। अचानक हुई इस घटना से विभागीय स्तर पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।

एक नया एंगल प्रेम प्रसंग का सामने आया है -

सब इंस्पेक्टर कौशल किशोर (2019 बैच) ने हाजीपुर स्थित अपने निजी आवास में अपनी सर्विस पिस्टल से आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण व्यक्तिगत था। उनका हाजीपुर कोषागार में तैनात एक महिला कांस्टेबल से प्रेम संबंध था। अब उनकी शादी हो चुकी थी। शादी के बाद कांस्टेबल ने उन पर दूसरी महिला को छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसी वजह से आज यह घटना घटी।

चंदन कुमार कुशवाहा, डीआईजी, तिरहुत रेंज

इसे भी पढ़ें- हाजीपुर में बड़ा हादसा: ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

पटना से चलेंगी इन रूटों पर सोनपुर-हाजीपुर के लिए नई इलेक्ट्रिक बसें, जानें किन इलाकों को होगा फायदा

बिहार

पटना से चलेंगी इन रूटों पर सोनपुर-हाजीपुर के लिए नई इलेक्ट्रिक बसें, जानें किन इलाकों को होगा फायदा

मई से पटना के अटल पथ पर पहली बार लग्जरी ई-बसें दौड़ेंगी। गांधी मैदान से सोनपुर-हाजीपुर तक का घंटों का सफर अब मात्र 10 मिनट में पूरा होगा। 5 लाख लोगों को जाम से राहत और हाईटेक सफर का तोहफा मिलेगा।

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath :  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली,  14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

राजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, 14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अब सभी की नजर नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी है, जिस पर जल्द फैसला हो सकता है।

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

राजनीति

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा नेताओं की बैठकों से नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

Bihar new cm:  पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार

Bihar new cm: पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार की राजधानी पटना में लगे पोस्टरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जिसमें निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है।पोस्टर में नीतीश कुमार के “अधूरे मिशन” का जिक्र होने से सियासी चर्चाएं और