रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित स...

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज रांची एसएसपी के द्वारा वी.सी. के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें रांची जिला के अंतर्गत वैसे 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की गई, जिनके अभियुक्तों का न्यायालय में विचारण लंबित है. बैठक में यह सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत परिचर्चा की गई कि संबंधित अभियुक्तों का समय पर माननीय न्यायालय में उपस्थापन किया जा सके. साथ ही, उन गवाहों के संबंध में भी समीक्षा की गई जिनकी गवाही लंबित है एवं जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा सम्मन निर्गत किया गया है. सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे सम्मन का शीघ्र तामिला कराते हुए गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं.

इसके अतिरिक्त, समन्वय पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इसके अतिरिक्त आई4सी (I4C) पोर्टल पर जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भी सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. लंबित वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के निष्पादन में तेजी लाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए. डिस्ट्रेस वारंट के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु भी सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया. वरिय पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इन कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा इसकी नियमित समीक्षा करें. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ गढ़वा के 4 होटलों में की गई संयुक्त छापेमारी, तीन को किया गया सील

संबंधित सामग्री

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

झारखंड

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ गढ़वा के 4 होटलों में की गई संयुक्त छापेमारी, तीन को किया गया सील

झारखंड

अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ गढ़वा के 4 होटलों में की गई संयुक्त छापेमारी, तीन को किया गया सील