कार्रवाई

बिहार में हथियारों के अवैध धंधे का भंडाफोड़, छापेमारी में एक गिरफ्तार

मुंगेर में पूरबसराय थाना क्षेत्र के कमेला मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों का ऐसा जखीरा बरामद किया है, जिसने इलाके में चल रही कथित हथियारों की काली मंडी की पोल खोल दी है। 

By : Rani Thakur
बिहार में हथियारों के अवैध धंधे का भंडाफोड़, छापेमारी में एक गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित कुमार/मुंगेर:
मुंगेर में हथियारों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरबसराय थाना क्षेत्र के कमेला मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों का ऐसा जखीरा बरामद किया है, जिसने इलाके में चल रही कथित हथियारों की काली मंडी की पोल खोल दी है। पुलिस के मुताबिक, दो भाई मिलकर हथियारों के इस अवैध कारोबार को चला रहे थे। 

मोटी कमाई के लिए हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई का खेल चल रहा था। लेकिन पुलिस की दबिश ने इनके कथित हथियार साम्राज्य को बड़ा झटका दिया है। छापेमारी में चार देसी कट्टा, दो देसी बंदूक और 145 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक भाई मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे भाई अरशद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। 

मुंगेर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूरबसराय थाना क्षेत्र के कमेला मोहल्ले में एक घर से अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी का खेल चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घर की घेराबंदी कर तलाशी ली तो एक के बाद एक हथियार और कारतूस बरामद होते चले गए। पुलिस ने चार देसी कट्टा, दो देसी बंदूक और 145 जिंदा कारतूस जब्त किए। 

इस कार्रवाई में मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके भाई अरशद की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में बरामद हथियार आखिर कहां-कहां सप्लाई किए जाते थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस हथियारों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। पुलिस को यह भी आशंका है कि बीते दिनों मोहल्ले में हुए एक विवाद को निपटाने में इन हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। 

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस इस एंगल से भी पूरे मामले की जांच कर रही है। यानी कमेला मोहल्ले में हथियारों के कथित काले कारोबार का खुलासा हुआ है। और अब पुलिस की जांच सिर्फ हथियारों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। बल्कि यह पता लगाने की कोशिश है कि इस नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं और इन हथियारों की सप्लाई आखिर किन लोगों तक पहुंचती थी। फिलहाल एक भाई पुलिस की गिरफ्त में है। दूसरा फरार है और पुलिस की नजर अब उस पूरे नेटवर्क पर है, जिसे दो भाइयों द्वारा मिलकर चलाने की बात सामने आई है।


 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।