पटना में ‘रफ्तार-ए-सुकून’ मैराथन का शुभारंभ, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, खुद भी प्रतिभागियों संग चले

पटना में ‘रफ्तार-ए-सुकून’ मैराथन का शुभारंभ, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, खुद भी प्रतिभागियों संग चले

पटना में आयोजित ‘रफ्तार-ए-सुकून’ सीनियर सिटीजन मैराथन का राज्यपाल ने शुभारंभ किया और स्वयं प्रतिभागियों के साथ पैदल भी चले।कार्यक्रम में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए टीबी म

पटना में ‘रफ्तार-ए-सुकून’ मैराथन का शुभारंभ राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी खुद भी प्रतिभागियों संग चले

पटना में ‘रफ्तार-ए-सुकून’ मैराथन का शुभारंभ |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 

पटना-  राजधानी पटना में रविवार को सीनियर सिटीजन मैराथन-2026 ‘रफ्तार-ए-सुकून’ का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने संजय गाँधी जैविक उद्यान से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान राज्यपाल ने खुद भी प्रतिभागियों के साथ करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलकर उनका उत्साह बढ़ाया, जिससे वरिष्ठ नागरिकों में खास जोश देखने को मिला।

हाईलाइट्स - 

  • पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान से मैराथन की शुरुआत
  • राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
  • प्रतिभागियों के साथ 2 किमी पैदल चले राज्यपाल
  • वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी
  • प्लास्टिक उपयोग कम करने की अपील
  • टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर संदेश
  • समाज सेवा और फिटनेस पर जोर
  • वरिष्ठ नागरिकों को सक्रिय जीवन के लिए प्रेरणा
  • पुलिस महानिदेशक सहित कई गणमान्य मौजूद
  • आयोजन को सामाजिक अभियान बनाने पर जोर
रफ्तार-ए-सुकून’ का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया । 

 

आयोजन का उद्देश्य और सहभागिता

यह मैराथन ‘माई पीएचसी फाउंडेशन’ और ‘मायानगरी’ संगठनों के संयुक्त प्रयास से आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

सामाजिक अभियान बनाने की अपील

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को केवल खेल गतिविधि तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे एक सामाजिक अभियान के रूप में विकसित करना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक है, इसलिए इसके उपयोग से बचना बेहद जरूरी है।

टीबी मुक्त भारत के लिए संदेश

उन्होंने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ का जिक्र करते हुए लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं। राज्यपाल ने कहा कि बिहार को टीबी जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है, इसलिए हमारा दायित्व है कि हम उसकी सेवा करें और उसे लौटाएं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें ऐसा जीवन जीना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रहें और किसी पर बोझ न बनें।

 कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, ‘माई पीएचसी फाउंडेशन’ के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. (मेजर) जितेन्द्र कुमार सिंह, ‘मायानगरी’ की संस्थापक माया सिंह सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें  - बिहार बीजेपी में ‘किंगमेकर’ की एंट्री! विधायक दल नेता चयन के लिए शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया ऑब्जर्वर

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

क्राइम

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल