Bihar News: दानापुर में गोलीबारी, आपसी रंजिश में एक की मौत, दो जख्मी

दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक में रविवार को आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट व गोलीबारी में तीन लोगों को गोली मार दी गई। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई है।

By : Rani Thakur
Bihar News: दानापुर में गोलीबारी, आपसी रंजिश में एक की मौत, दो जख्मी

आपसी रंजिश में दानापुर में गोलीबारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजू राज / दानापुर:
दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक में रविवार को आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट व गोलीबारी में तीन लोगों को गोली मार दी गई। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए हैं। उनके नाम विजय कुमार व सन्नी कुमार है। 

घटनास्थल से 8 खोखा बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने 8 खोखा, शराब की बोतल, लाठी व रॉड बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बिहटा के मुस्तफापुर निवासी स्व विद्या राय के पुत्र नितिन कुमार (16) के रूप में हुई है। वर्तमान में मृतक अपने ननिहाल में अपनी मां परमिता देवी के साथ किराए में रहता था। मृतक के मामा शिव कुमार ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे घर आए तो सूचना मिली कि नितिन को घर से कुछ दूरी पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 

पीएमसीएच रेफर किया गया एक जख्मी वयक्ति

मृतक की मां ने बताया कि एक साल पहले बड़े बेटे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और यही एक सहारा था। जिससे बदमाशों ने हत्या कर घर का चिराग बुझा दिया। जबकि गोली लगने से आनंद बाजार निवासी विजय कुमार (68) जख्मी हो गए हैं और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

एसआईटी करेगी जांच 

वहीं जख्मी सन्नी को भी इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दो गुटों में आपसी रंजिश को लेकर सुबह में भी मारपीट हुई थी और शाम में गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई और दो जख्मी हो गए हैं। उन्होंने बताया एसआईटी टीम गठित कर दी गई है और एफएसएल टीम को घटना से नमूने इक्कट्ठे किया जा रहा है ।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।