नंगे पांव बोधगया भ्रमण कर निशांत कुमार, दी आध्यात्मिक आस्था की मिसाल

By : Vaibhaw Vikram
नंगे पांव बोधगया भ्रमण कर निशांत कुमार, दी आध्यात्मिक आस्था की मिसाल

न्यूज11 भारत

बोधगया/डेस्क: गया दौरे के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बोधगया का शनिवार को भ्रमण कर अपनी श्रद्धा और आध्यात्मिक भावना का परिचय दिया. इस दौरान वे महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के जीवन, उपदेशों और 'अप्प दीपो भव' के संदेश के साथ मध्यम मार्ग के सिद्धांतों को समझा तथा मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने जाना कि किस प्रकार सिद्धार्थ गौतम ने मानव जीवन के दुखों के कारणों को समझने के लिए ज्ञान मार्ग को अपनाया और कठोर तपस्या के बाद मध्यम मार्ग का अनुसरण करते हुए बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया.

उन्होंने बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान किया, विदेश से आए पर्यटकों से मुलाकात की और बुद्ध से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन किया. इसके बाद वे शयन मुद्रा बुद्ध (Reclining Buddha) और 80 फीट बुद्ध प्रतिमा स्थल भी गए. 'पूरे भ्रमण की सबसे खास बात यह रही कि निशांत ने पूरे बोधगया का दौरा नंगे पांव किया'

यह भी पढ़ें: चरही में दर्दनाक सड़क हादसा: हाथी भगाने वाली टीम के दो सदस्यों की मौत, 8 घायल

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह