बिहार के इस रूट से जल्द दौड़ेगी नई ट्रेन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

बिहार के इस रूट से जल्द दौड़ेगी नई ट्रेन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष तैयारी की है। इस कड़ी में रेलवे की तरफ से गोंदिया से रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

बिहार के इस रूट से जल्द दौड़ेगी नई ट्रेन यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: गर्मी के दिनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया से रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन (08867/08868) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड से होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में कुल 10-10 फेरे लगाएगी।

 

इस दिन से चलेगी समर स्पेशल 

मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड से होकर चलेगी। रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को गोंदिया से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रूकते हुए यह ट्रेन अगले दिन समस्तीपुर जंक्शन पर दोपहर 12:20 बजे, दरभंगा 13:25 बजे, सीतामढ़ी 14:55 बजे व रक्सौल शाम 05:00 बजे पहुंचेगी।

 

इस दिन तक मिलेगी सेवा 

इसके बाद वापसी में ट्रेन संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से शाम 19:10 बजे चलेगी। यह रात्रि 20:50 बजे सीतामढ़ी,  दरभंगा 22:40 बजे व समस्तीपुर मध्यरात्रि के बाद 12:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 07:00 बजे यह रेन गोंदिया पहुंच जाएगी।

 

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

यह स्पेशल ट्रेन डोंगरगढ़ में सुबह 07:30 बजे, राजनांदगांव 07: 58, दुर्ग 08:35, रायपुर 09: 30, भाटापारा 10:25, बिलासपुर 11:40, चांपा 12:45, रायगढ़ 13:45, झारसुगुड़ा 15:30, राउरकेला 17:15, रांची 20:45, बोकारो स्टील सिटी 23:40, चंद्रपुरा मध्य रात्रि 12:20, धनबाद 02:10, चितरंजन 04:14, मधुपुर 04:53, जसीडीह 05:25, झाझा 07:10, किऊल 07: 56, बरौनी 10:40, समस्तीपुर 12:20, दरभंगा 13:25, सीतामढ़ी 14:55 बजे ठहराव लेगी।

संबंधित सामग्री

बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा, जानें कब होगी बारिश और कब मिलेगी राहत

बिहार

बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा, जानें कब होगी बारिश और कब मिलेगी राहत

बिहार में पारा 42°C पार। मौसम विभाग की राहत भरी खबर, कल से उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम। अररिया, किशनगंज में बारिश के आसार। 23 मई के बाद गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत।

बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर बनेगी तीसरी लाइन, 962 करोड़ से बढ़ेगी हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता

बिहार

बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर बनेगी तीसरी लाइन, 962 करोड़ से बढ़ेगी हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता

भारतीय रेलवे ने बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना से हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता बढ़ेगी।

Railway Job Alert: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 30 जून से शुरू होंगे आवेदन.. जानें कैसे करें अप्लाई

देश-विदेश

Railway Job Alert: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 30 जून से शुरू होंगे आवेदन.. जानें कैसे करें अप्लाई

Bihar News: बच्चों को भारी स्कूल बैग से मिलेगी राहत, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

बिहार

Bihar News: बच्चों को भारी स्कूल बैग से मिलेगी राहत, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

बिहार में बच्चों के भारी स्कूल बैग को लेकर नया नियम लागू किया गया है। इस नियम के तहत अब किसी भी छात्र का स्कूल बैग उसके शरीर के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

बिहार

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि पुलिस कार्रवाई के दौरान ही उन्होंने जवानों से धक्का-मुक्की कर जब्त किए गए ट्रैक्टर छुड़ा लिए और मौके से फरार हो गए।