नई रैयती भूमि खरीद नीति पर बोले मंत्री

नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने पर बोले मंत्री, कहा-बिहार में करीब 12 वर्षों बाद...

नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में करीब 12 वर्षों बाद जमीन के सरकारी मूल्य यानी सर्किल रेट का पुनरीक्षण किया गया है।

By : Rani Thakur
नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने पर बोले मंत्री, कहा-बिहार में करीब 12 वर्षों बाद...

मंत्री दिलीप जायसवाल

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में करीब 12 वर्षों बाद जमीन के सरकारी मूल्य यानी सर्किल रेट का पुनरीक्षण किया गया है। सरकार ने जमीन के सर्किल रेट में 1.60 गुना तक की वृद्धि की है। इसका सबसे बड़ा लाभ किसानों और रैयतों को मिलेगा।

बढ़ेगी जमीन की कीमत

उन्होंने आगे कहा कि पहले जब सरकार किसी परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहित करती थी, तब किसानों को उनकी जमीन की उचित कीमत नहीं मिल पाती थी। अब सर्किल रेट बढ़ने के बाद जमीन का मूल्य बढ़ गया है। 

मुआवजे की रकम में होगी वृद्धि

उदाहरण के तौर पर, जिस जमीन की सरकारी कीमत पहले 10 लाख रुपये थी, उसकी कीमत अब 16 लाख रुपये मानी जाएगी। ऐसे में भूमि अधिग्रहण के दौरान मिलने वाला मुआवजा भी काफी बढ़ जाएगा।

क्यों होता है भूमि अधिग्रहण

दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार सैटेलाइट टाउनशिप, उद्योग, सड़क, रेल और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण करती है। सरकार की मंशा है कि किसी भी किसान या रैयत को उसकी जमीन का कम मूल्य न मिले। 
 
संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।