बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

आम जनता की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-कटरा-औराई-जनकपुर रोड नई रेललाइन परियोजना के लिए 229.05 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। यह प्रस्तावित रेल लाइन लगभग 66.55 किलोमीटर लंबी होगी।

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुरकटराऔराईजनकपुर रोड नई रेललाइन परियोजना को बड़ी सौगात मिली है। रेलवे ने इस परियोजना के लिए 229.05 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

66 किलोमीटर लंबी रेललाइन

जानकारी के अनुसार यह प्रस्तावित रेल लाइन लगभग 66.55 किलोमीटर लंबी होगी। यह मुजफ्फरपुर जंक्शन से शुरू होकर कटरा और औराई जैसे ग्रामीण इलाकों से गुजरते हुए सीतामढ़ी जिले के जनकपुर रोड (पुपरी) स्टेशन तक जाएगी। इससे इन क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।

इन जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

इस परियोजना के पूरी होने से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि कटरा और औराई जैसे प्रखंड पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे। जबकि  पुपरी क्षेत्र की कनेक्टिविटी पटना और अन्य बड़े शहरों से बेहतर हो जाएगी। इस रेललाइन परियोजना के पूरी होने से करीब 15 से 20 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

व्यापार और रोजगार को बढ़ावा

इस रेललाइन के बनने से स्थानीय किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में काफी आसानी होगी। इससे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। इसके साथ-साथ परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होने से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

संबंधित सामग्री

बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा, जानें कब होगी बारिश और कब मिलेगी राहत

बिहार

बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा, जानें कब होगी बारिश और कब मिलेगी राहत

बिहार में पारा 42°C पार। मौसम विभाग की राहत भरी खबर, कल से उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम। अररिया, किशनगंज में बारिश के आसार। 23 मई के बाद गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत।

बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर बनेगी तीसरी लाइन, 962 करोड़ से बढ़ेगी हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता

बिहार

बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर बनेगी तीसरी लाइन, 962 करोड़ से बढ़ेगी हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता

भारतीय रेलवे ने बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना से हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता बढ़ेगी।

Bihar News: बच्चों को भारी स्कूल बैग से मिलेगी राहत, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

बिहार

Bihar News: बच्चों को भारी स्कूल बैग से मिलेगी राहत, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

बिहार में बच्चों के भारी स्कूल बैग को लेकर नया नियम लागू किया गया है। इस नियम के तहत अब किसी भी छात्र का स्कूल बैग उसके शरीर के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

बिहार

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि पुलिस कार्रवाई के दौरान ही उन्होंने जवानों से धक्का-मुक्की कर जब्त किए गए ट्रैक्टर छुड़ा लिए और मौके से फरार हो गए।

Bihar Crime: दरभंगा में सनकी पति का खूनी खेल, पत्नी समेत तीन बच्चों को लाठी-रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बिहार

Bihar Crime: दरभंगा में सनकी पति का खूनी खेल, पत्नी समेत तीन बच्चों को लाठी-रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बिहार के दरभंगा के पतोर थाना इलाके के चंदनपट्टी गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने घरेलू विवाद में पत्नी और तीन बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।