बिहार में इतने दिनों में पूरी हो जाएगी जमीन की मापी, लागू हुई नई व्यवस्था

बिहार में इतने दिनों में पूरी हो जाएगी जमीन की मापी, लागू हुई नई व्यवस्था

आम नागरिकों की सुविधा के लिए बिहार सरकार ने भूमि मापी की नई व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत अविवादित भूमि की मापी 7 दिनों में जबकि विवादित जमीन की मापी 11 दिनों के अंदर कर ली जाएगी।

बिहार में इतने दिनों में पूरी हो जाएगी जमीन की मापी लागू हुई नई व्यवस्था

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में भूमि मापी की नई व्यवस्था लागू की गई है। यह पहल राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से की गई है। नई व्यवस्था लागू करने का मुख्य उद्देश्य मापी प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से अधिक सशक्त बनाना है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग द्वारा एक्स पर दी गई है।

7 दिनों में होगी अविवादित भूमि की मापी

बता दें कि इस नई व्यवस्था के तहत अविवादित भूमि की मापी 7 दिनों में पूरी हो जाएगी। इस पहल से आम लोगों को इंतजार करने से राहत मिलेगी।  

विवादित भूमि की मापी 11 दिनों में

संबंधित विभाग ने विवादित भूमि की मापी के लिए 11 दिनों की समय सीमा रखी है। इससे लंबित मामलों के जल्द से जल्द निपटारा कर लिया जाएगा।

मापी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट 14 दिनों के अंदर पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा।    

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

अब बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से ई-मापी के लिए आवेदन किया जा सकता है। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। ई-मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहारभूमि पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।

पारदर्शिता पर जोर

राज्य सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से भूमि संबंधित सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और विवाद भी कम होंगे।

संबंधित सामग्री

बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा, जानें कब होगी बारिश और कब मिलेगी राहत

बिहार

बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा, जानें कब होगी बारिश और कब मिलेगी राहत

बिहार में पारा 42°C पार। मौसम विभाग की राहत भरी खबर, कल से उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम। अररिया, किशनगंज में बारिश के आसार। 23 मई के बाद गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत।

बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर बनेगी तीसरी लाइन, 962 करोड़ से बढ़ेगी हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता

बिहार

बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर बनेगी तीसरी लाइन, 962 करोड़ से बढ़ेगी हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता

भारतीय रेलवे ने बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना से हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता बढ़ेगी।

Bihar News: बच्चों को भारी स्कूल बैग से मिलेगी राहत, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

बिहार

Bihar News: बच्चों को भारी स्कूल बैग से मिलेगी राहत, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

बिहार में बच्चों के भारी स्कूल बैग को लेकर नया नियम लागू किया गया है। इस नियम के तहत अब किसी भी छात्र का स्कूल बैग उसके शरीर के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

बिहार

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि पुलिस कार्रवाई के दौरान ही उन्होंने जवानों से धक्का-मुक्की कर जब्त किए गए ट्रैक्टर छुड़ा लिए और मौके से फरार हो गए।

Bihar Crime: दरभंगा में सनकी पति का खूनी खेल, पत्नी समेत तीन बच्चों को लाठी-रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बिहार

Bihar Crime: दरभंगा में सनकी पति का खूनी खेल, पत्नी समेत तीन बच्चों को लाठी-रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बिहार के दरभंगा के पतोर थाना इलाके के चंदनपट्टी गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने घरेलू विवाद में पत्नी और तीन बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।