पापा माफ करना… अच्छे नंबर नहीं आए, बहन की शादी की बात लिखकर छात्र ने किया सुसाइड

पापा माफ करना… अच्छे नंबर नहीं आए, बहन की शादी की बात लिखकर छात्र ने किया सुसाइड

NEET की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय छात्र ने पटना में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने कम नंबर आने पर पिता से माफी मांगी और अपनी पीड़ा जाहिर की।

पापा माफ करना…  अच्छे नंबर नहीं आए बहन की शादी की बात लिखकर छात्र ने किया सुसाइड

पापा माफ करना… अच्छे नंबर नहीं आए |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 

राहुल कुमार /  शेरघाटी -  प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। आमस थाना क्षेत्र के करमाइन बेलदार बिगहा निवासी 16 वर्षीय सौरव कुमार ने पटना में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कुछ महीनों से पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा था। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर इलाके की बताई जा रही है।

हाईलाइट्स - 

  • NEET की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय छात्र ने पटना में की आत्महत्या
  • सुसाइड नोट में पिता से मांगी माफी, नंबर नहीं आने का जिक्र
  • कोचिंग टेस्ट में कम अंक आने से था मानसिक दबाव
  • इकलौते बेटे की मौत से परिवार और गांव में मातम

कमरे में अकेला था छात्र, लौटने पर दिखा भयावह दृश्य

मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे सौरव ने यह कदम उठाया, जबकि घटना का खुलासा शाम करीब आठ बजे हुआ। परिजनों के अनुसार, सौरव अपने दो चचेरे भाइयों के साथ फ्लैट में रहकर पढ़ाई करता था। जब दोनों भाई कोचिंग के लिए निकले तो सौरव ने तबीयत खराब होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया और कमरे में अकेला रह गया।
शाम को जब दोनों लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर वेंटिलेटर से झांककर देखा गया, जहां वह पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ था।

सुसाइड नोट में छलका दर्द

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें सौरव ने अपने पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि कड़ी मेहनत के बावजूद उसे अच्छे परिणाम नहीं मिल रहे थे, जिससे वह मानसिक दबाव में था। उसने अपनी बहन की शादी अच्छे घर में कराने की भी बात लिखी है।

पढ़ाई के दबाव में था छात्र

परिजनों और पुलिस के मुताबिक, सौरव पिछले कुछ समय से पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में था। कोचिंग के टेस्ट में लगातार कम अंक आने से वह परेशान रहता था और धीरे-धीरे अवसाद में चला गया था।

इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

सौरव के पिता महेश यादव किसान हैं और भूसा का कारोबार भी करते हैं। सौरव उनका इकलौता बेटा था। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है।

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचेगा शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। देर शाम तक शव के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढें - बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी से नए एयरपोर्ट तक, जमीन खरीद और योजनाओं पर करोड़ों की मंजूरी

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही मामले की जांच 

झारखंड

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही मामले की जांच 

रांची के खेलगांव में कपड़ा कंपनी में वेतन भुगतान में अनियमितता को लेकर कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन 

झारखंड

रांची के खेलगांव में कपड़ा कंपनी में वेतन भुगतान में अनियमितता को लेकर कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन 

विष्णुगढ़ में व्यक्ति से दिनदहाड़े दो लाख रुपए की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहा था पीड़ित 

झारखंड

विष्णुगढ़ में व्यक्ति से दिनदहाड़े दो लाख रुपए की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहा था पीड़ित 

जमुई में जुए की महफिल में पकड़े गए ‘गुरुजी’, दो सरकारी शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

बिहार

जमुई में जुए की महफिल में पकड़े गए ‘गुरुजी’, दो सरकारी शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

जमुई के खैरा में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते दो सरकारी शिक्षकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद इलाके में नाराजगी है और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं।

शादी से पहले टूटी खुशियां: चोर ले उड़े दुल्हन के गहने, 17 लाख पार

बिहार

शादी से पहले टूटी खुशियां: चोर ले उड़े दुल्हन के गहने, 17 लाख पार

भोरे के सबेया गांव में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर करीब 17 लाख की चोरी कर ली। शादी से पहले ही एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं, वहीं वारदात के बाद पास में ही माल का बंटवारा करने