बिहार विधानसभा चुनाव 2025

भागलपुर की सातों विधानसभा पर एनडीए का कब्ज़ा, नेहा शर्मा के पापा भी हारे

सभी सीटों पर बीजेपी–जेडीयू को मिली बड़ी जीत

By : News11 Bharat
भागलपुर की सातों विधानसभा पर एनडीए का कब्ज़ा, नेहा शर्मा के पापा भी हारे

शंभू भगत/न्यूज11  भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना पूरी हो चुकी है और सभी सीटें एनडीए गठबंधन के खाते में चली गई हैं. जिले में एनडीए उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की है.सबसे पहले बात करते हैं बिहपुर विधानसभा की यहां भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर शैलेंद्र ने जीत हासिल की. इंजीनियर शैलेंद्र ने वीआईपी प्रत्याशी कुमारी अपर्णा को हराकर विधानसभा में प्रवेश सुनिश्चित किया.गोपालपुर विधानसभा में जेडीयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने जीत दर्ज की. उन्होंने वीआईपी उम्मीदवार डब्लू यादव को शिकस्त दी.पीरपैंती विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान विजयी रहे. उन्होंने राजद के रामविलास पासवान को हराया.

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने जीत हासिल की. शुभानंद ने राजद प्रत्याशी रजनीश यादव को पराजित किया.नाथनगर विधानसभा में लोचपा (रामविलास) के प्रत्याशी मिथुन यादव ने बाजी मारी. उन्होंने राजद प्रत्याशी जेड हसन को हराते हुए पहली बार बड़ा राजनीतिक संदेश दिया.सुल्तानगंज विधानसभा से जदयू प्रत्याशी प्रोफेसर डॉ. ललित नारायण मंडल ने जीत का परचम लहराया. उन्होंने राजद प्रत्याशी चंदन सिंहा को हराकर सीट अपने नाम की.

वहीं भागलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी और तीन बार के विधायक अजीत शर्मा को हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अजीत शर्मा बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता हैं. इस बार के चुनाव प्रचार के दौरान नेहा शर्मा ने अपने पिता अजीत शर्मा के पक्ष में रोडशो भी किया था. 

कुल मिलाकर भागलपुर जिले की सातों सीटों पर एनडीए ने कब्ज़ा कर अपना दबदबा साबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें:  बेगूसराय में एनडीए का परचम, पांच सीटों पर जीत, महागठबंधन को मिली दो सीटें

संबंधित सामग्री

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल